Breaking :
||लातेहार: थर्ड रेल लाइन निर्माण स्थल पर नक्सलियों ने मचाया उत्पात, रेलवे पुल निर्माण में लगे पोकलेन, हाइवा और कार को फूंका, देखें तस्वीरें||लातेहार: चंदवा में डीलर से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने पहुंचे दो अपराधी हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार||झारखंड हाई कोर्ट में कल 11 बजे के बाद नहीं होंगे न्यायिक कार्य||झारखंड में 30 सितंबर तक होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी, वज्रपात से सावधान रहने की अपील||साइबर क्राइम के टॉप 10 जिलों में झारखंड के चार जिले, रांची, लातेहार समेत ये जिले साइबर क्राइम के हब||भाजपा ने हेमंत सोरेन पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- मुख्यमंत्री ने जानबूझकर हाईकोर्ट में दायर याचिका में छोड़ी खामी||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा
Tuesday, September 26, 2023
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: घर में जा घुसा अनियंत्रित ट्रक, हेरहंज में बाल-बाल बचा गरीब का परिवार

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : बालूमाथ-हेरहंज-पांकी SH-10 मुख्य पथ पर हेरहंज प्रखंड मुख्यालय स्थित भंडार चौक के पास बीती रात लगभग 10 बजे कोयला लदा 14 चक्का ट्रक JH 19 A 9637 बिंदेश्वर मोची की घर में जा घुसा। जिससे उनका घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि बिंदेश्वर मोची का परिवार बाल-बाल बच गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बिंदेश्वर मोची ने बताया कि मैं अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। इसी बीच देर रात अचानक घर की मिट्टी गिरने व गाड़ी की लाइट से नींद खुली। जिसके बाद दृश्य देखकर हमलोग जान बचा कर भागने लगे। मालूम हुआ कि ट्रक का चालक शौच के लिए गया था और उप-चालक गाड़ी का गेयर छूट गया जिससे गाड़ी ढलने लगी और घर में जाघुंसी।

सुबह हेरहंज थाना को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शुभम कुमार के निर्देश पर थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची और जानकारी ली। उक्त ट्रक सेरेगड़ा निवासी राजेश यादव का बताया जा रहा है।