Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: सड़क पर जमे लावारिस पशु के मालिकों के खिलाफ नगर पंचायत ने शुरू की कार्रवाई

लातेहार : नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने शहरी क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं के मालिकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बता दें कि लातेहार जिला मुख्यालय की मुख्य सड़क पर बड़ी संख्या में लावारिस पशुओं का जमावड़ा रहता है। सड़क पर लावारिस पशुओं के कारण अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने लातेहार नगर पंचायत के नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार को दी। सूचना के बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने सबसे पहले माइकिंग के माध्यम से सभी को सूचित किया कि जिनके जानवर लावारिस हालत में सड़क पर घूमते मिलेंगे, उन पर कार्रवाई की जायेगी।

लगातार तीन बार लोगों को सूचना देने के बाद गुरुवार से लावारिस पशु मालिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। इसके तहत कांजी हाउस के ठेकेदार अयोध्या प्रसाद (करकट, लातेहार) ने नगर पंचायत कर्मियों की मदद से सड़क पर जमे कई लावारिश पशुओं को पकड़ा। लावारिस पशुओं को कांजी हाउस में रखा जा रहा है। इसके बाद पशु मालिकों पर जुर्माना लगाया जायेगा।

Latehar Latest News Today