Breaking :
||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद
Saturday, April 27, 2024
झारखंडपलामूपलामू प्रमंडल

झारखंड सरकार सहायक पुलिस कर्मियों के साथ कर रही सौतेला व्यवहार

पप्पू कुमार/मेदिनीनगर

मेदिनीनगर : झारखंड राज्य में पुलिस कर्मियों की कमी को देखते हुए झारखंड सरकार ने 2017 में पूरे झारखंड राज्य में संविदा के आधार पर 2500 सहायक पुलिस कर्मियों की भर्ती की थी। जिसमें पलामू जिले से 200 सहायक पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गई थी। पलामू जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इस समय 165 सहायक पुलिस कार्यरत है। इनकी ड्यूटी ट्रैफिक विभाग, पीसीआर, थाने की कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए लगाई गई है।

कोरोना काल में भी सहायक पुलिस कर्मियों ने दिन-रात ड्यूटी की। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इन्हें पलामू के नक्सली इलाकों में भी भेजा गया थ। उन्होंने अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाया। ऐसा करने के बाद भी झारखंड सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

पलामू की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

2021 में सहायक पुलिस कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर रांची में दो बार विरोध प्रदर्शन किया। इसके बावजूद इनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।

सहायक पुलिस कर्मियों का कहना है कि हमें दस हजार रुपये मिलते हैं। जिसमें उनकी वर्दी समेत ड्यूटी का पूरा खर्चा उठाना पड़ता है। दो आंदोलन के बाद सरकार की सहमति और लिखित आश्वासन के बावजूद सरकार के उदासीन रवैये को देखते हुए हमें अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। हमारी आयु सीमा भी समाप्त हो गई है। इसके बावजूद झारखंड सरकार कोई ठोस फैसला नहीं ले रही है। सरकार के इस उदासीन रवैये से व्यथित सहायक पुलिस को कभी भी हड़ताल करने को मजबूर होना पड़ सकता है।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

क्या कहते हैं सहायक पुलिसकर्मी

झारखंड सरकार की ओर से सहायक पुलिस कर्मियों की मांग है कि हमें स्थायी किया जाए. साथ ही 24 हजार रुपए मानदेय के रूप में दिए जाएं। ड्यूटी के दौरान दुर्घटना और मृत्यु के मामले में, हमारे आश्रितों को मुआवजे के रूप में 20 लाख रुपये और अनुकंपा पर नौकरी दी जानी चाहिए।

advt

झारखंड सहायक पुलिसकर्मी