Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार डीएसई की तबियत अचानक बिगड़ी, आईसीयू में इलाज के बाद डिस्चार्ज, डीएसई पर लगे हैं भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हो रही है जांच

लातेहार डीएसई निर्मला कुमारी बरेलिया पर शिक्षा विभाग के कंप्यूटर संचालक अली अख्तर द्वारा भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद मंगलवार शाम की शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद शिक्षा विभाग के कर्मियों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लातेहार ले जाया गया। जहां आईसीयू वार्ड में भर्ती कर चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।

सिविल सर्जन डॉक्टर हरेनचंद्र महतो ने बताया कि डीएसई का शुगर लेबल बढ़ने से घबराहट हो रही थी। चिकित्सकों ने बताया कि समय से भोजन नहीं करने की वजह से उन्हें एसीडीटी की भी शिकायत थी। आईसीयू वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया गया। बेहतर महसूस करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

बता दें कि शिक्षा विभाग के कंप्यूटर आपरेटर अली अख्तर ने लातेहार डीएसई निर्मला कुमारी बारेलिया पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसपर शिक्षा मंत्री ने संज्ञान लेते हुए डीसी को जांच के आदेश दिए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *