Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबर

रांची-पटना हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत

ranchi road accident

रांची: रांची-पटना हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां ट्रेलर ने आधा दर्जन से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया है। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

रांची : रांची-पटना फोर लेन पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां ट्रेलर आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों को अपनी चपेट में ले चुका है। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

कई लोग अब भी वाहनों में फंसे हैं, आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

वाहनों में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को रांची पटना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों के मारे जाने की खबर है।

हादसा रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्य में लगे हुए हैं। हादसे के चलते इस सड़क पर लंबा जाम लग गया है। लोग परेशान हैं।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा की ओर से आ रहे ट्रक ने बोलेरो, कार और बाइक समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी है। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वाहनों में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना स्थल से लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है, हालांकि इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

ranchi road accident

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *