Breaking :
||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडल

23 फरवरी को गोमो-चोपन-गोमो और गोमो-बरवाडीह-गोमो ट्रेन रद्द

Gomoh-Chopan Gomoh-Barwadih Train

पलामू : धनबाद रेल मंडल में जारंगडीह-दनिया दोहरीकरण परियोजना के तहत बिहार के दनिया और डुमरी रेलवे स्टेशनों पर प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन-इंटरलॉक कार्य के चलते दो जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसी तरह 01 ट्रेन को डायवर्ट कर 01 ट्रेन को नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार के अनुसार 23 फरवरी को ट्रेन संख्या 03343/03344 गोमो-चोपन-गोमो का संचालन रद्द रहेगा। इसी तरह 23 फरवरी को ट्रेन संख्या 03361/03362 गोमो-बरवाडीह-गोमो का संचालन नहीं होगा।

मदार जं. से 21.02.2022 को चलने वाली 19608 मदार जं.-कोलकाता एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन बरकाकाना-मुरी-बोकारो स्टील सिटी-चंद्रपुरा होते हुए किया जाएगा।

22 फरवरी को जबलपुर से चलने वाली 11447 जबलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को 90 मिनट तक नियंत्रित कर पूर्व मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र में चलाया जाएगा।

Gomoh-Chopan Gomoh-Barwadih Train


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *