नारी शक्ति आजीविका संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलायें सम्मानित
शशि शेखर/बरवाडीह
लातेहार : शनिवार को बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के पुराने ब्लॉक परिसर में नारी शक्ति आजीविका संकुल संगठन के वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय और विशिष्ट अतिथि के रूप में बीपीएम अभय कुमार और महिला समाज सेवी अपना अधिकार अपना सम्मान मंच की सचिव संतोष शेखर ने शिरकत की।
आम सभा की शुरुआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पूर्व नारी शक्ति आजीविका संकुल संगठन से जुड़ी महिला सदस्य के द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। आम सभा में एक वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा रखने के साथ-साथ आने वाले वर्ष में संगठन के लक्ष्य और कार्यों पर चर्चा की गई।
साथ ही समूह के माध्यम से चलाए जा रहे हैं प्रखंड क्षेत्र में कार्य, श्रमिक कार्ड बनाने, बीमा कराने समेत अन्य योजनाओं को लेकर भी चर्चाएं की गई। वही कार्यक्रम के दौरान पूरे वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सुष्मिता देवी, सिलवंती देवी, रितु देवी, मीनू कुमारी, सुनीता देवी, अनिल राम, अंजुम शाहिद और सुमन कुजूर को सन्तोषी शेखर रोजगार सेविका सुमन कुमारी के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
वहीं दुरजागिन आजीविका मिशन ग्राम संगठन को सात लाख और रोशनी आजीविका संगठन को छह लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
इस दौरान मौके पर नारी शक्ति आजीविका संकुल संगठन के अध्यक्ष शोभा देवी, सचिव मंजू देवी, कोषाध्यक्ष सुनीता देवी, आईपीआरडी के लोकेश कुमार यादव, सीसी राजकली कुमारी, सुमित्रा देवी, रविशंकर प्रसाद, सीएलएफ मैनेजर अमित कुमार, मीणा देवी समेत काफी सख्या में विभिन्न संगठन से जुड़ी महिलाएं शामिल थीं।