Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ: बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल, एक रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ चंदवा मार्ग पर मकईयाटाड़ नदी के समीप हुई बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये। घायलों में बालूमाथ थाना क्षेत्र के टेमराबर गांव निवासी सोहन लोहरा का पुत्र पंकज लोहरा एवं लातेहार प्रखंड के इचाक ग्राम निवासी रिंकू लोहरा शामिल है।

दोनों घायल युवकों को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर अशोक कुमार एवं डॉ सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से उनका प्राथमिक उपचार किया।

इस दौरान रिंकू लोहरा की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना में रिंकू लोहरा का एक पैर टूट गया है और शरीर के कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चोटें आई हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *