Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडल

पर्यावरण की रक्षा में लगे वनवासियों का अहम योगदान : पांकी विधायक

प्रेम पाठक/सतबरवा

पलामू : जल, जंगल और जमीन बचाने के अभियान में वनवासियों का पर्यावरण को बचाने में अहम योगदान है।उक्त बातें पांकी विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने रविवार को पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड के सुदूरवर्ती चांपी गांव के लिटिया टोला में आयोजित एक सम्मेलन में कहीं।

जल, जंगल और जमीन बचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम की अध्यक्षता सोहराई सिंह ने की, जबकि आशीष कुमार सिन्हा संचालन कर रहे थे।

वही मुख्य अतिथि डॉ. एस.बी. मेहता ने आगे कहा कि जल, जंगल और जमीन हमारी संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक हैं। इसे बचाने के लिए ग्रामीणों सहित सभी लोगों को आगे आना होगा। हम 50 घरों, आदिवासी खरवार और अन्य समाज के लोगों को सलाम करते हैं जिन्होंने इसकी रक्षा करने का संकल्प लिया। जंगल वातावरण को शुद्ध बनाते हैं और बारिश होती है। गांव में बसे ग्रामीण पेड़-पौधों की रक्षा करने वाले देवता हैं।

सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार जनप्रतिनिधि यहां पहुंचे। गांव तक पहुंचने के लिए सड़क का अभाव है, प्रखंड मुख्यालय से 14 किमी दूर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित यह टोला विकास के मामले में काफी पीछे है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय पाठक, पांकी मंडल अध्यक्ष बाल्मीकि सिंह, प्रोफ़ेसर वचन ठाकुर, राजेंद्र सिंह चेरो, महेश यादव, अशोक यादव, इंद्रदेव तूरी मौजूद थे। वही विधायक का स्वागत ढोल मांदर और नृत्य के साथ किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *