Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
लातेहार

लातेहार: अज्ञात अपराधियों ने व्यवसायी पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के कीनामाड़ निवासी कैलाश साहू पर अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

परिजनों ने बताया कि कैलाश साहू रात करीब साढ़े दस बजे अपनी किराना दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए अज्ञात लोगों ने उन पर कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

करीब डेढ़ घंटे बाद उसके पत्नी उसको ढूंढने निकले तो रास्ते में देखा की वह बेहोश पड़ा हुआ है। जिसके बाद तुरंत उसकी पत्नी और उसके साथ खोजने आए रितेश कुमार ने लातेहार सिटी हॉस्पिटल लाया गया और प्राथमिक इलाज के बाद सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वही मरीज की गंभीर स्तिथि देखते हुए सदर हॉस्पिटल से बेहतर इलाज हेतु रिम्स रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़ें :- पूनम पांडे कैमरे के सामने होंगी टॉपलेस !

वही इस मामले में पुनि सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया की घटना के बारे में अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा अस्पताल पहुंच जांच की गई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें