Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
पलामू प्रमंडल

पलामू: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

पलामू : गुरुवार की रात हरिहरगंज थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर-औरंगाबाद एनएच-98 पर सीएचसी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र के महसू गांव निवासी नगीना राम 27 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। युवक की मां डुमरी पंचायत की पूर्व मुखिया रह चुकी हैं। यह उनका इकलौता पुत्र था।

बताया जा रहा है कि युवक हरिहरगंज के रामपुर तेंदुआ स्थित मामा के घर तिलक समारोह में शामिल होने आया था। आधी रात को घर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने युवक को सड़क पर पड़ा देखा। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त शुक्रवार की सुबह हुई। परिजन अस्पताल पहुंचे।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार में टाना भगतों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी, रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी

घटना के विरोध में गुस्साए लोगों और परिजनों ने सुबह पांच बजे एनएच-98 को जाम कर दिया। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन ने जाम खत्म किया। सीओ बासुदेव राय व पुलिस निरीक्षक सह एसएचओ सुदामा कुमार दास ने पीड़ित परिवार को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें