Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
लातेहार

अनियंत्रित हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे चालक व उप चालक

संजय राम/बारियातू

लातेहार : रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर गोनिया नवनिर्मित पुल में अनियंत्रित होकर एक हाइवा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक व उप चालक बाल-बाल बच गए।

ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार की सुबह एक हाइवा (JH13F 2674) टोरी साइडिंग से कोयला अनलोड कर तेज गति से आम्रपाली की ओर जा रही थी। इसी बीच गोनिया पुल पर अनियंत्रित होकर पूल में बने रेलिंग को तोड़ते हुए जामुन के पेड़ में फंस गई। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इसे भी पढ़ें :- BREAKING : चंदवा में नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

इस हादसे में चालक और उप चालक बाल-बाल बच गए। उन्हें आंशिक चोटें आने की सूचना है। हालांकि घटना के बाद चालक उप चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गए। कयास लगाया जा रहा है कि अम्रपाली से कोयला लोडिंग कर टोरी चंदवा साइडिंग से कोयला अनलोड कर वापस आम्रपाली लौट रही थी। इसी क्रम में दुर्घटना हुई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें