Breaking :
||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल
Monday, April 29, 2024
चंदवालातेहार

चंदवा: अनियंत्रित ऑटो पलटा, वृद्ध की मौत, कई घायल

लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र के नगर मोड़ के पास गुरुवार सुबह सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गयी मृतक की पहचान कैलाश साहू (62 वर्ष) पिता ब्रह्मदेव साहू पिपराडीह, सिमरिया, चतरा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक एक ऑटो में करीब दर्जन भर लोग चंदवा से बालूमाथ जा रहे थे। इसी बीच नगर मोड़ के पास अचानक सामने से आ रहे वाहन को देख चालक ने ऑटो का ब्रेक लगा दिया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कैलाश साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं इस हादसे में सहदेव उरांव की पत्नी सुमन देवी, मोहम्मद प्रिंस पिता मोहम्मद एजाज, सुरेश यादव पिता लाला यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मुखिया प्रत्याशी रंजीता एक्का व राजीव कुमार उरांव के समर्थकों द्वारा तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुरेश यादव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। उनके हाथ में गंभीर चोट है।

ऑटो में बैठे यात्रियों ने बताया कि घटना के बाद चालक वाहन व घायलों को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Chandwa News