Breaking :
||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान
Saturday, April 27, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौके पर दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

लातेहार : जिला पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। इसी बीच सदर थाना क्षेत्र के शाह वन ढाबा के पास एनएच-39 पर शनिवार देर शाम श्रीराम नामक यात्री बस ने एक बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

मृतक की पहचान नंदलाल सिंह (गोवा, लातेहार) के रूप में की गयी है। जबकि घायल लोगों की पहचान विकास सिंह (मोंगर, लातेहार) और सत्येन्द्र सिंह (गोवा, लातेहार) के रूप में की गयी है। मृतक नंदलाल सिंह और विकास सिंह आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों के बीच जीजा और साला का रिश्ता है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और तीनों को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल लाया। जहां डॉ विवेक विद्यार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद सत्येन्द्र सिंह और विकास सिंह को रिम्स रेफर कर दिया।

डॉक्टर ने बताया कि विकास सिंह का दाहिना पैर और कमर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि सत्येन्द्र सिंह को भी गंभीर चोटें आयी हैं। घायल विकास सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि हम तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर चंदनडीह मोहल्ले से कुछ काम कर शॉर्टकट रास्ते से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही श्रीराम बस से सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बस के नीचे आ गयी। बस बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ गयी।

Latehar News Accident Today