Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
लातेहारहेरहंज

शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार दंपति सड़क हादसे में घायल, एक रिम्स रेफर

प्रदीप यादव/हेरहंज

लातेहार : हेरहंज थाना के गेट के पास बाइक सवार दंपति अनियंत्रित होकर ब्रेकर पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि सह पत्रकार रूपेंद्र जायसवाल मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए बालूमाथ अस्पताल ले गए।

बताया जाता है कि घायल दंपति अपनी बाइक से चतरा से लोहरसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायल दंपति की पहचान सतेंद्र कुमार और संगीता देवी के रूप में हुई है। महिला के सिर में काफी चोट आई है। वही उनके पति को भी हाथ और पैर में चोट आई है।

दोनों को सांसद प्रतिनिधि के प्रयास से बालूमाथ सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में डॉ अशोक कुमार की देख रेख में इलाज किया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

आधे घंटे बाद शुरू हुआ ईलाज, सांसद प्रतिनिधि ने नाराजगी जाहिर की

जब घायल दंपति को लेकर सांसद प्रतिनिधि सह पत्रकार रूपेंद्र जायसवाल बालूमाथ सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पहुंचे तो कोई भी स्वास्थ कर्मी मौके पर नहीं थे। करीब आधे घंटे में एक महिला स्वस्थ कर्मी ने आकर दर्द का इंजेक्शन लगाया। इसके बाद डॉ अशोक कुमार के पहुंचने पर इलाज शुरू किया गया।

डॉक्टर के देर से पहुँचाने पर सांसद प्रतिनिधि ने नाराजगी जाहिर करते हुए सांसद व उपायुक्त से इस बात की शिकायत करने की बात कही।

Herhanj News