Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडल

बारात से लौटने के दौरान पलामू के 5 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

बिहार के नबीनगर में हुए सड़क हादसे में पलामू के 5 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा स्विफ्ट डिजायर कार के नहर में गिरने से हुआ।

पलामू : बिहार के औरंगाबाद में सड़क हादसे में पलामू के 5 लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक पलामू के छतरपुर के सदमा और खातिन के रहने वाले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर, पलामू के खाटिन के भगवान साव की बारात बिहार गई थी। वहां से लौटने के दौरान स्विफ्ट कार हादसे का शिकार हो गई।

इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छठे को इलाज के दौरान नबीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बेहतर इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी अस्पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें :- BIG BREAKING: लातेहार में माओवादियों का तांडव, निर्माण कार्य में लगे 8 वाहनों को जलाया

जानकारी के अनुसार मृतकों में छतरपुर के खाटिन निवासी रंजीत कुमार, खजुरी निवासी अभय कुमार, सड़मा के अक्षय कुमार एवं छतरपुर के शुभम कुमार व बबलू कुमार शामिल हैं।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

बता दें कि बिहार के नबीनगर के दीघा गांव में बारात में शामिल होने के बाद सभी लोग कार में सवार होकर लौट रहे थे। रविवार तड़के करीब 4 बजे नवीनगर-जपला मुख्य मार्ग पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अकोनी गांव में कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोगों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी बीएचयू अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद अकोनी गांव के लोगों ने किसी तरह वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला, जबकि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें