Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
लातेहार

लातेहार: महिला की मौत के बाद सिटी हॉस्पिटल प्रबंधन व डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

लातेहार : जिला मुख्यालय किनामाड के सिटी अस्पताल के डॉ. अंजन रंजन खुसार, डॉ. जेपी सिंह और अस्पताल प्रबंधन साजिद अंसारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला सदर प्रखंड के कढ़िमा गांव निवासी मृतका छोटी देवी के पति टुनटुन यादव ने दर्ज कराया है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में भादवी की धारा 304, 304ए और 34 के तहत मामला संख्या 135/22 दर्ज किया गया है।

मालूम हो कि बीते शुक्रवार को टुनटुन यादव प्रसव पीड़ा से कराह रही अपनी पत्नी को प्रसव कराने के लिए सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। रात के 2:00 बजे बड़ा ऑपरेशन से एक स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ। जन्म के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे।

उन्होंने बताया कि अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि उनकी पत्नी में खून की कमी है। लेकिन काफी तलाश के बाद भी बी पॉजिटिव 1 यूनिट ब्लड नहीं मिला। इस बीच सिटी अस्पताल के एक कर्मचारी ने कहा कि आठ हजार देंगे तो खून मिलेगा।

उसने उस कमी को आठ हजार दिए। खून आने के बाद उसकी पत्नी को खून चढ़ाया गया। इस दौरान उनकी पत्नी की हालत बिगड़ने लगी।

उन्होंने बताया कि रात में ही उनकी पत्नी की अस्पताल में मौत हो गई थी। लेकिन अस्पताल प्रबंधक मामले को छिपाने के लिए उसकी पत्नी और मां को अपने वाहन में रांची रिम्स ले गए। रांची रिम्स पहुंचकर चालक ने उनकी पत्नी का शव उतारकर वहां से फरार हो गया।