Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Wednesday, May 8, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

बरवाडीह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, निलंबन की मांग

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : बरवाडीह प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी के खिलाफ उनके ही पार्टी के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। अब पार्टी के शीर्ष नेताओं से उनके निलंबन की मांग शुरू कर दी है।

सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के बाजार में पार्टी के प्रखंड सचिव बाबूराम सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी पर संगठन के नाम पर पैसे की उगाही करने और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मान सम्मान ना देने व संगठन को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि श्री तिवारी के द्वारा लगातार क्षेत्र में संगठन के नाम पर पैसे की उगाही की जा रही है। जिससे संगठन बदनाम हो रहा है। साथ ही संगठन में पुराने साथियों को मान सम्मान देने के बजाय अपने मन से नए लोगों को संगठन का बताकर उन्हें अपने साथ जोड़ने का काम किया जा रहा है। ताकि पार्टी के गाइड लाइन से अलग अपना संगठन चला सके।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

वहीं युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष अरुण सिंह ने भी आरोप लगाया कि शशि भूषण तिवारी के द्वारा लगातार क्षेत्र की जनता और कई विभागों से पैसे की उगाही किया जा रहा है। जिससे संगठन का नाम लगातार बदनाम हो रहा है। जिसको लेकर केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला स्तर के पदाधिकारियों को इस मामले को लेकर अवगत कराने का काम किया जा रहा है। ताकि शशि भूषण तिवारी को प्रखंड अध्यक्ष के साथ साथ 20 सूत्री कमिटी से भी हटाया जाए अन्यथा प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी और जिला कमेटी के कई अन्य पदाधिकारी संगठन छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रेस वार्ता में प्रखंड कमेटी के उपाध्यक्ष चंदेश्वर तूरी, ओमप्रकाश लाला, गुलाम असगर, संजय कुमार चंद्रवंशी, उर्मिला देवी समेत काफी संख्या में पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद थे।

advt