Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
चंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चंदवा में पढ़हा राजा पर अज्ञात अपराधियों ने किया हमला, घायल, रिम्स रेफर

लातेहार : रविवार की देर रात चंदवा थाना क्षेत्र के कुसुम टोली निवासी पढ़हा राजा धनेश्वर उरांव पर अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया। इस घटना में श्री उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10:00 बजे श्री उरांव शौच के लिए अपने घर से निकले थे। इसी क्रम में पहले से ही घात लगाकर बैठे दो-तीन लोगों ने उसके सिर पर पीछे से ईंटों से हमला कर दिया। जिससे वे नीचे गिर गए। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। घायल पढ़हा राजा के कान से खून बहने लगा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दौरान करीब आधे घंटे तक वहीं पड़े रहे। परिजनों को मामले की जानकारी तब हुई जब उन्हें अपने बिस्तर पर नहीं देखा। जब उनकी खोज में परिजन बाहर निकले तो देखा कि श्री उरांव जमीन पर गिरे पड़े हैं। परिजन तत्काल उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।