Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: उग्रवादी संगठन JJMP ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी

जोनल कमांडर व एरिया कमांडर रहे मौजूद

लातेहार : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के द्वारा एक प्रेमी जोड़े की शादी कराने का मामला सामने आया है। यह शादी सदर प्रखंड के पेशरार पंचायत स्थित बतात कला गांव के जंगल में ग्रामीणों की उपस्थिति में कराई गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि प्रेमी आकाश लोहरा मनिका थाना क्षेत्र के लाली गांव का रहने वाला है। जबकि प्रेमिका सुकांति कुमारी लातेहार सदर प्रखंड के पोचरा पंचायत स्थित हुटार गांव की रहने वाली। इन दोनों के बीच पिछले डेढ़ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन दोनों की जाति अलग थी। जिस वजह से इनकी शादी में अड़चनें आ रही थीं।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

समाज ने जब प्रेमी जोड़े को एक नहीं होने दिया तो ये दोनों प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी की शरण में गए और मदद की गुहार लगाई। इसके बाद जेजेएमपी ने बतात कला के जंगल में ग्रामीणों की उपस्थिति में हिन्दू रीति-रिवाज से इनकी शादी कराई। यह शादी जेजेएमपी के जोनल कमांडर मिथुन लोहरा और एरिया कमांडर शिवा की उपस्थिति में कराई गई।