Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
लातेहारहेरहंज

ठनका गिरने से आठ मवेशियों की मौत, आपदा प्रबंधन से क्षतिपूर्ति की मांग

प्रदीप यादव/हेरहंज

लातेहार : जिले के हेरहंज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित पुरनी हेरहंज (रेजवा) में शुक्रवार को तेज बारिश के साथ वज्रपात हुई। जिससे आठ मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में किसान बसों लोहरा की एक गाय, चंदन गंझू के दो बैल, पंकज गंझू का एक बछड़ा, सरयू गंझू की दो गाय व गोला गंझू की एक गाय व बछड़े की जान चली गई।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि सभी मवेशी तेज बारिस से बचने के लिए एक जामुन के पेड़ के नीचे छिपे हुए थे। इस दौरान तेज बारिश के साथ हुई। जिसमें सभी आठ मवेशियों की मौत मौके पर ही हो गई।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

पीड़ित किसान इस घटना से काफी दुःखी हैं। उनका कहना है कि बैल की मौत हो जाने से खेती बारी प्रभावित होगी। जबकि दुधारू गाय व बछड़े की मौत ने हमें बर्बाद कर दिया। खेती बारी के साथ साथ अब घर के छोटे-छोटे बच्चों के पालन-पोषण की समस्या भी उत्पन्न हो गयी। किसानों ने आपदा प्रबंधन विभाग से क्षति पूर्ति की भरपाई की मांग की है।