Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

LATEHAR BREAKING: यात्री बस और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में पिता-पुत्र की मौत, ससुराल से लौटने के दौरान हुआ हादसा

राजीव मिश्रा/लातेहार

लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सासंग गांव के निकट रांची-मेदिनीनगर (NH-39) मुख्य पथ पर शनिवार की सुबह यात्री बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान दिनेश भुइयां 30 वर्ष और शिव भुइयां 3 वर्ष के रूप में की जा रही है। मृतक चंदवा थाना क्षेत्र के रखात गांव का रहने वाला बताया जाता है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश भुइयां लातेहार स्थित अपने ससुराल से अपने पुत्र के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान चंदवा थाना क्षेत्र के सासंग गांव के पास सामने से आ रहे उपाध्याय नामक यात्री बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही मोटरसाइकिल सवार पिता और पुत्र की मौत हो गई।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ी। हालांकि तब तक यात्री बस का चालक वहां से फरार हो गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी चंदवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।