Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ: दो बाइक की टक्कर में पति-पत्नी घायल, एक रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ बगरा मार्ग पर थाना क्षेत्र के कांडरका नदी के पास दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में पति-पत्नी घायल हो गए।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायलों में थाना क्षेत्र के दरहा ग्राम निवासी बिगन साव एवं उनकी पत्नी बसंती देवी शामिल है। जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने घायल बसंती देवी की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया।

इस घटना में बसंती देवी के सर, पैर और हाथ में गंभीर और आंतरिक चोटें आईं हैं। जबकि इसी घटना में बिगन साव को आंशिक चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार ये दोनों पति-पत्नी नगर मंदिर पूजा अर्चना करने जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई।