Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में भीषण सड़क हादसा, मारुती वैन पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो अन्य घायल

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के दोमुहान के पास मुख्य पथ पर गुरुवार की रात भीषण सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान गुड्डू तिवारी महुलिया, थाना, जिला गढ़वा के रूप में हुई। घायलों में विभा देवी और विकास सिंह दोनों तिसिबार विश्रामपुर, पलामू का रहने वाले बताये जाते हैं। थाना प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना की सूचना पर पहुंचे मनिका प्रभारी थाना प्रभारी राज कुमार तिग्गा ने दोनों घायलों को लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मारुति वैन रांची से मेदिनीनगर की ओर जा रही थी। इसी बीच वैन दोमुहान के पास असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में वैन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

टक्कर इतनी भीषण थी कि मारुति वैन के परखच्चे उड़ गए। मौके पर रात में मनिका थाना पुलिस के जवानों ने काफी सराहनीय भूमिका निभाई।