Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबररांची

रांची में वाहन चेकिंग के दौरान पशु तस्करों ने महिला दारोगा को रौंदा, मौत

रांची : राजधानी में आज अहले सुबह वाहन चेकिंग के दौरान पशु तस्करों ने तुपुदाना ओपी प्रभारी को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

आपको बता दें कि 2018 बैच की एसआई संध्या टोपनो तुपुदाना ओपी में तैनात थीं। वह तड़के पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक पिकअप वैन उनपर चढ़ाते हुए फरार हो गया। इस हादसे में महिला एसआई की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को भी जब्त कर लिया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मवेशी तस्कर हैं जो महिला एसआई को कुचलकर भागे हैं। वे सिमडेगा से एक पिकअप वैन में जानवरों को तस्करी के लिए ले जा रहे थे। सिमडेगा पुलिस को सूचना मिलते ही बसिया थाना पुलिस ने पिकअप वैन का पीछा किया। पुलिस को आते देख पिकअप वैन चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। इसके बाद खूंटी पुलिस को पशु तस्करी की सूचना दी गई। खूंटी पुलिस ने रात में जब नाके पर चेक लगाया तो पशु तस्कर वहां से चकमा देकर राजधानी रांची की ओर भागे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

पशु तस्करों के रांची की ओर आने की शिकायत मिलते ही पुलिस ने खूंटी-रांची सीमा के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुंडू के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच करीब तीन बजे सफेद रंग की एक पिकअप वैन काफी तेजी से आती दिखी। दलबल के साथ चेकिंग पोस्ट पर एसआई संध्या टोपनो मौजूद रहीं। वाहन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक महिला एसआई के ऊपर वाहन चढ़ाकर भागने लगा। एसआई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कुछ दूरी पर मौजूद गश्ती दल ने पशु तस्करों को पकड़ लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में मौजूद कई तस्कर कूद कर भाग गए। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।