Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचतराझारखंड

मंत्री सत्यानंद भोक्ता का बड़ा ऐलान, झारखंड होगा सूखाग्रस्त घोषित..

विधानसभा सत्र में हेमंत सरकार कर सकती है घोषणा

चतरा : झारखंड सरकार के श्रम, योजना एवं प्रशिक्षण सह कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा है कि झारखंड में बारिश से स्थिति भयावह है। बारिश नहीं होने के कारण पूरा राज्य इस समय सूखे की चपेट में है। हेमंत सोरेन सरकार ने सूखे से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। बहुत जल्द इसकी घोषणा की जाएगी। मंत्री सत्यानंद भोगता ने मंगलवार को चतरा में पत्रकारों से बातचीत में उक्त बातें कहीं।

मंत्री ने कहा कि कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए तैयार है। किसानों को पलायन नहीं करने दिया जाएगा। झारखंड के किसान बारिश की मदद से साल में एक बार ही धान की खेती कर पाते हैं। यही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। इस बार बारिश नहीं होने के कारण धान की खेती नहीं हो पा रही है। इसको लेकर किसान काफी परेशान हैं। इस समस्या को लेकर हेमंत सोरेन सरकार भी चिंतित है। सरकार किसानों की परेशानी समझ रही है। इसलिए सरकार जल्द ही झारखंड को सूखाग्रस्त राज्य घोषित करेगी।

मंत्री ने कहा कि सरकार प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान कर रही है. मौजूदा हालात में सबसे बड़ी चुनौती सूखे से निपटना है। वैसे पूरे राज्य में सामान्य से कम बारिश हो रही है। लेकिन उत्तरी छोटानागपुर और पलामू प्रमंडल में स्थिति सबसे खराब है। मंत्री ने कहा कि मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। विधानसभा के इस सत्र में सरकार किसानों के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है।