Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबररांची

BREAKING: रांची में अपराधियों ने ज्वैलरी कारोबारी को मारी गोली

रांची : राजधानी रांची के रातू इलाके में बेखौफ अपराधियों ने सरेआम आभूषण कारोबारी ओम प्रकाश को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए आभूषण व्यवसायी ओम प्रकाश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। ओम प्रकाश की रातू इलाके में सोनी ज्वैलर्स नाम से ज्वैलरी की दुकान है।.

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश रात करीब सात बजे रातू क्षेत्र में सोनी ज्वैलर्स की अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। इस दौरान चार अपराधियों ने उसे घेर लिया और लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने ओम प्रकाश को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब वहां पहुंचे तो अपराधी भाग निकले।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके बाद लोगों ने घायल ओम प्रकाश को पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से पांच खोखा बरामद किया है। इस मामले में रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।