Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

खेल प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभा में आता है निखार, उग्रवाद को भी किया जा सकता है कम

पलामू प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

लातेहार : पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय पलामू प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर आयुक्त पलामू प्रमंडल जटाशंकर चौधरी ने कहा खेल प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आता है। साथ ही इसके माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कड़ी मेहनत कर अपनी प्रतिभा को निखारें एवं खेल प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर अपने राज्य एवं देश का नाम रोशन करें।

उन्होंने कहा कि लातेहार जिला उग्रवाद प्रभावित जिला है। यहां के दूर-दराज के गांवों के लड़के-लड़कियों को खेलों से जोड़कर भी उग्रवाद को कम किया जा सकता है। इस संबंध में खेल संसाधन उपलब्ध कराने को लेकर उपायुक्त से हमारी बात भी हुई है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा खेल से युवाओं में टीम भावना एवं अनुशासन विकसित होता है।

उपायुक्त भोर सिंह यादव ने कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। युवाओं को अच्छे स्वास्थ्य के लिए कोई एक खेल अवश्य खेलना चाहिए।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार शेखर कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।