Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में सियासी संकट गहराया, हेमंत सोरेन सभी विधायकों के साथ बोरिया-बिस्तर बांधकर रवाना- देखें तस्वीरें

रांची : झारखंड में राजनीतिक परिदृश्य पल-पल बदल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने सभी विधायकों को तीन बसों में भरकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। इनमें कांग्रेस और झामुमो के विधायक शामिल हैं। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बस में बैठे हैं।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

विधायकों को जिन तीन बसों से ले जाया गया है, उनमें से दो बसों का रंग पीला और तीसरी बस का रंग नीला है। सुबह से ही कयास लगाए जा रहे थे कि हेमंत सोरेन अपने विधायकों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। इस बीच कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। एक तस्वीर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायकों के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे विधायक बैठे हैं। दूसरी तस्वीर में कांग्रेस और झामुमो विधायक बस में बैठे नजर आ रहे हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के लोग हर तरह के हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उसने गर्दन पर आरी चलाने की कोशिश की लेकिन हर औजार टूट रहा है। मैं एक आदिवासी का बेटा हूं। मैं झारखंड का बेटा हूं। इसे कोई आसानी से नहीं तोड़ सकता। हमारी लाखों-करोड़ों की रॉयल्टी पर केंद्र सरकार बैठी है। हमने इसकी मांग की तो उसने जांच एजेंसी को परेशान करना शुरू कर दिया। पहले डबल इंजन की सरकार बनाकर झारखंड के अधिकारों की हत्या करते रहे।

खूंटी के लतरातू डैम में मुख्यमंत्री और विधायकों ने लिया बोटिंग का आनंद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने विधायकों के साथ खूंटी के लतरातू डैम पहुंचे। मुख्यमंत्री समेत कई विधायकों ने बांध में बोटिंग का आनंद लिया। डैम के डुमरगाड़ी गेस्ट हाउस को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। कई विधायक छत पर खड़े होकर डैम की तस्वीरें ले रहे थे। गेस्ट हाउस परिसर में खानपान के साथ-साथ कुर्सियों और गद्दे को भी ले जाया गया है। गेस्ट हाउस की पूरी सुरक्षा व्यवस्था खूंटी के एसपी अमन कुमार ने संभाली है।