Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: सीसीटीवी लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, जेल

लातेहार : सदर थाना पुलिस ने सीसीटीवी लगाने के नाम पर सीसीटीवी की मशीनरी व नगदी की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि स्थानीय राज होटल में सीसीटीवी लगाने के नाम पर सीसीटीवी की मशीनरी एवं नगदी की ठगी करने वाले प्रेम कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Raja AD 2

उन्होंने बताया कि प्रेम कुमार सिंह सीसीटीवी का मैकेनिक बनकर जिले में घूम-घूम कर कई लोगों को ठगा था। इसी दौरान शहर के राज होटल के कर्मचारी सीडी सिंह ने सीसीटीवी लगाने के नाम पर हार्ड डिस्क, एसएमपीएस, डीवीआर व पांच हजार नगद लेकर भाग जाने का आरोप लगाकर लातेहार थाने में मामला दर्ज कराया था।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता पायी। चूकि प्रेम कुमार सिंह जो रामगढ़ जिले का रहने वाला है, जबकि उसके आधार व फोन के आवेदन में रांची का पता अंकित है। जिसके कारण पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आरोपी माको मोहल्ले में भी कई लोगों से सीसीटीवी लगाने व मरम्मत करने के नाम पर ठगी कर चुका है।