Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

खूंटी में आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज, बीजेपी सांसद का तीखा रिएक्शन

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- इस्लामीकरण की ओर बढ़ता झारखंड

रांची : खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड क्षेत्र में एक आदिवासी लड़की को लव जिहाद में फंसाकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी परिजनों को तब हुई जब नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई।

सूचना मिलते ही पीड़िता के परिजन जरियागढ़ थाने पहुंचे और आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कराया। आरोपी लड़का मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखता है। पुलिस ने उसे नाबालिग बताते हुए रांची के बाल सुधार गृह भेज दिया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एसपी अमन कुमार ने कहा कि पीड़िता और आरोपी दोनों नाबालिग हैं। इसलिए उनके नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता है।

एसपी के मुताबिक दोनों के बीच पिछले छह-आठ महीने से संबंध थे। इस दौरान दोनों आसपास के इलाकों में घूमने भी जाते थे। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

एसपी ने बताया कि फिलहाल पीड़िता चार महीने की गर्भवती है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

खूंटी की घटना पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने देर रात ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि झारखंड में ग्रूमिंग गैंग का एक और कारनामा अभी खूंटी में हुआ है। 15 साल की आदिवासी लड़की को गर्भवती कर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। हमारा राज्य इस्लामीकरण की ओर बढ़ रहा है।