Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

हजारीबाग: 11 हजार वोल्ट की चपेट में आया मिलादुन्नबी जुलूस में शामिल साउंड वाहन, एक की मौत, सात घायल

हजारीबाग के बड़कागांव में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हजारीबाग के बड़कागांव में लोगों की खुशी मातम में बदल गयी। दरअसल ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान ध्वनि वाहन में 11 हजार वोल्ट के तार से करंट लगने से एक की मौत हो गयी, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ इलाके में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकल रहा था। जुलूस में ट्रैक्टर पर साउंड सिस्टम व लाइट बांधकर गुजर रहा था, इस दौरान ध्वनि वाहन ने ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार को छू लिया। जिससे ट्रैक्टर में करंट आ गया और इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि इस हादसे में सात लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे में करंट लगने से घायल हुए लोगों का इलाज एसएमसीएच में चल रहा है। सभी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

हादसे में करंट लगने से घायल हुए लोगों का इलाज एसएमसीएच में किया जा रहा है। सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इस हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

घटना के बाद बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर घायलों का इलाज करा रहे हैं।