Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू

पलामू: सतबरवा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, मुख्य सरगना समेत सात गिरफ्तार

पलामू : पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। यह फैक्टरी सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा गांव में संचालित की जा रही थी। पुलिस ने इस कार्य में लगे मुख्य सरगना समेत सभी सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर दो दिन पूर्व लल्लन यादव नाम के युवक का पिस्टल लहराते वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लल्लन यादव सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये आरोपियों की निशानदेही पर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य सरगना बैजनाथ मिस्त्री के साथ सतबरवा निवासी विकास कुमार, अरविंद कुमार, अभिषेक चौधरी, लल्लन यादव, विजय सिंह समेत लेस्लीगंज निवासी कमलेश सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

मुख्य सरगना बैजनाथ मिस्त्री जम्मू-कश्मीर से सीखा हथियार बनाना

हथियार बनाने का मुख्य सरगना बैजनाथ मिस्त्री पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के सेमरी गांव का रहने वाला है। 2019 से पहले, वह जम्मू-कश्मीर में एक हथियार बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि वह वहां से आने के बाद कुछ दिन और काम करता था। इसके बाद वे कुछ दिनों के लिए हैदराबाद में काम करने चला गया। हैदराबाद से लौटने के बाद हथियार बनाने का काम शुरू किया।

छापेमारी में बरामद हथियार

छापेमारी में पुलिस ने 315 की एक पिस्टल, दो देसी पिस्टल, दो देसी भरठुआ बंदूकें, तीन अर्धनिर्मित पिस्टल, हथियार बनाने का उपकरण, इलेक्ट्रिक ग्राइंडर मशीन और चार मोबाइल बरामद किए हैं।

रबादा के घने जंगल के बीच में था मिनी गन फैक्ट्री

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बैजनाथ मिस्त्री हथियार बनाने का काम करता है। विजय सिंह हथियारों की आपूर्ति का काम करता है। विजय सिंह किराये पर बैजनाथ मिस्त्री के घर पर रहता है। पुलिस को बताया गया कि रबादा के घने जंगल के बीच में हथियार बनाने का काम होता है। विजय सिंह बैजनाथ मिस्त्री से चार हजार में एक पिस्टल खरीदता है और सतबरवा इलाके में छह हजार रुपये में बेच देता है।

छापामारी दल

छापामारी में सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय, सहायक अवर निरीक्षक कौशल किशोर दुबे, रविंद्र कुमार, बुद्धू उंराव, हवलदार महादेव टूटी, रामेश्वर सिंह सरदार समेत सशस्त्र बल शामिल थे।