Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
खेलझारखंडरांची

रांची: 48वीं जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड जूनियर बालक व बालिका वॉलीबॉल टीम घोषित

रांची : झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव शेखर बोस ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जम्मू में आयोजित 48वें जूनियर नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए झारखंड वॉलीबॉल टीम की घोषणा की।

झारखंड वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में 5 एवं 6 नवंबर को बालिका एवं बालक के चयन हेतु पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के रामदास भट्टा मैदान में चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उक्त चयन ट्रायल में खिलाड़ियों के द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर बालक बालिका झारखंड जूनियर वालीबॉल टीम की घोषणा की गयी।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बालिका वर्ग में अनन्या चौहान, देवघर, रितिका सिंह, रांची, इशिका चौहान, देवघर, रेबिका टोपनो, रांची, संगीता पड़ैया, पश्चिमी सिंहभूम, निकिता सोरेन, पूर्वी सिंहभूम, शिखा कुमारी, पलामू, पूजा कुमारी, धनबाद, सरिता कुमारी, गोड्डा, सोम्पा ममता, पूर्वी सिंहभूम, पिंकी कुमारी, सरायकेला, रिया मुखी, पश्चिमी सिंहभूम, टीम के प्रशिक्षक गोड्डा के देवाशीष कुमार झा एवं मैनेजर एम भास्कर राव को घोषित किया गया।

वहीं बालक वर्ग में प्रणव कुमार सिंह, बोकारो, राहुल यादव, पश्चिमी सिंहभूम, हनी गर्ग, रांची, अभिजीत उपाध्याय, बोकारो, पीयूष कुमार कौशिक, धनबाद, प्रियांशु राज, हजारीबाग, निखिल कुमार, लोहरदगा, पुरुषोत्तम रंजन, पूर्वी सिंहभूम, आदर्श राज सिंह, धनबाद, गौतम कुमार राय, खुंटी, तुषार ओराम, पूर्वी सिंहभूम और राहुल कुमार, रांची, बालक वर्ग के प्रशिक्षक आशीष कुमार एवं प्रबंधक संजय ठाकुर को घोषित किया गया।

झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव शेखर बोस ने सभी जिला खेल संघ को सूचित करते हुए कहा है कि चयनित खिलाड़ियों को दिनांक 10 नवंबर 2022 गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे तक हटिया रेलवे स्टेशन प्रबंधक संजय ठाकुर को रिपोर्ट करें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड की मूल प्रति, नगर निगम, अस्पताल अथवा शैक्षणिक संस्थानों से निर्गत प्रमाण पत्र की मूल प्रति पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ तथा गर्म कपड़ों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

झारखंड जूनियर बालक बालिका वॉलीबॉल टीम 48वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 10 नवंबर को रांची से संबलपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस से जम्मू के लिए प्रस्थान करेगी।