Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
झारखंडरांची

रांची में ठंड को देखते हुए कई स्कूलों का बदला समय

रांची : झारखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ते ठंड को देखते हुए राजधानी रांची के कई स्कूलों का समय बदल गया है। कई ने स्कूल रिपोर्टिंग टाइम में आधे से एक घंटे का बदलाव किया है। शुरुआती ठंड में ही बच्चों के बीमार होने की शिकायतें मिलने लगती हैं, इसलिए समय में बदलाव छठ पूजा के बाद स्कूल खुलते ही कर दिया गया है। ठंड बढ़ने पर टाइमिंग में और भी बदलाव किया जा सकता है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार, शहर के कई स्कूल 14 नवंबर से टाइमिंग में बदलाव करेंगे। जेवीएम श्यामली प्रबंधन ने कहा कि 14 नवंबर से स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया जायेगा। कक्षा सात की पढ़ाई सुबह आठ बजे से शुरू होगी। कैंब्रियन स्कूल में 16 नवंबर से समय में बदलाव किया जाएगा। सेंट माइकल्स में अगले सप्ताह से समय में परिवर्तन होगा।

इन स्कूलों का बदला समय

स्कूल पहले (सुबह) – अब

डीपीएस 6:55 बजे 7:55 बजे

शारदा ग्लोबल 6:30 बजे 7:15 बजे

शारदा ग्लोबल जूनियर 9:00 बजे 9:45 बजे

डीएवी आलोक 7:00 बजे 8:00 बजे

संत कोलंबस, चुटिया 8:00 बजे 9:00 बजे

संत जेवियर्स, जूनियर 8:00 बजे 8:30 बजे

संत जेवियर्स, सीनियर 7:00 बजे 7:30 बजे

स्टार इंटरनेशनल 8:00 बजे 8:30 बजे

लोयला कॉन्वेंट 7:00 बजे 7:30 बजे

विद्या विकास पब्लिक स्कूल 7:15 बजे 8:15 बजे

ऑक्सफोर्ड स्कूल 7:00 बजे 7:30 बजे

सरला बिरला सीनियर 6:40 बजे 7:00 बजे

सरला बिरला जूनियर 8:55 बजे 9:15 बजे

ब्रिजफोर्ड तुपुदाना, सीनियर 6:50 बजे 7:50 बजे

ब्रिजफोर्ड तुपुदाना, जूनियर 8:30 बजे 9:00 बजे