Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Saturday, April 27, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडसंथाल परगना

विदेशी टूरिस्ट महिला से सामूहिक दुष्कर्म के पांच अन्य आरोपी गिरफ्तार, जेल

Dumka Gang Rape News

दुमका : स्पेन के पर्यटक बाइक राइडर दंपती के साथ मारपीट, लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हंसडीहा पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में बाबूजी सोरेन, बुधलाल मरांडी, बब्लू हेम्ब्रम, बासिस मुर्मू और समीर किस्कू शामिल हैं। सभी कुरमाहाट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

यह जानकारी मंगलवार को दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि विदेशी महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कांड संख्या 18/24 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 395 और 376 डी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आज पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पीड़ित दंपत्ति का मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कर दोषियों को फास्ट ट्रैक के तहत जल्द से जल्द सजा दिलायेगी।

एसपी ने बताया कि स्पेशल ब्रांच, फॉरेंसिक टीम और सीआइडी टीम घटनास्थल पर जांच में जुटी है। हाईकोर्ट ने इस मामले में 7 मार्च को डीजीपी से जवाब भी तलब किया है। जांच के दौरान विदेशी जोड़े से लूटी गयी एक घड़ी, विदेशी चांदी का सिक्का और बांग्लादेशी डॉलर बरामद किया गया।

दरअसल, पीड़ित महिला अपने पति के साथ बाइक से वर्ल्ड टूर पर निकली है। बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करने के बाद यह दुमका के रास्ते नेपाल जा रहा था। एक मार्च की शाम हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट में तंबू गाड़कर स्पेनिश दंपती रात बिताने के लिए रुक गये। इसी दौरान आरोपी तंबू में घुस गये और पति को बांध दिया, महिला को तंबू से बाहर ले गये और सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने दंपति के साथ मारपीट भी की और विदेशी मुद्रा भी लूट ली। देर रात गश्ती पर निकली हंसडीहा थाना पुलिस ने सड़क किनारे प्रेमी जोड़े को देखा और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

Dumka Gang Rape News