Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ: बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ-पांकी मार्ग पर बालूमाथ थाना क्षेत्र सीमा से सटे हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चीरू ग्राम के पास हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के बारियातू बस्ती ग्राम निवासी बैजनाथ यादव के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घायल युवक को परिजनों व स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने घायल छोटू कुमार की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार घायल छोटू कुमार अपनी बाइक द्वारा सेरनदाग ग्राम से बालूमाथ मेला आ रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में छोटू कुमार को सिर, चेहरा समेत शरीर के कई अंगों में गंभीर और अंतरिक चोटें आईं हैं।