Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरमनिकालातेहार

मनिका में गैस लदा ऑटो और बाइक आपस में टकराये, दो युवकों का टूटा पैर, रेफर

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

घायलों को स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र स्थित रांची मेदिनीनगर मुख्य पथ पर नामुदाग पेट्रोल पंप के पास 12:30 बजे अपराह्न बाइक और गैस लदा ऑटो के आमने सामने की टक्कर हो गयी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायलों में मनिका निवासी ओमकार सोनी और रितेश सोनी है। दोनों का बांया पैर जांघ के पास से टूट गया। घायलों को स्थानीय लोगों ने मनिका अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ दिव्य क्षितिज कुजुर ने प्राथमिक उपचार करके बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ओमकार और रितेश अपने पुराने घर पोंची सतबरवा से बाइक से मनिका आ रहे थे। इसी बीच नामुदाग पेट्रोल पंप के पास असंतुलित होकर ऑटो और बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गयी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शुभम कुमार ने पुलिस बल को घटनास्थल भेजा। पुलिस ऑटो को जब्त कर थाना ले आई है। वहीं घायलों के रेफर होने के बाद 108 एंबुलेंस की सेवा नहीं मिल पायी। परिजनों ने निजी वाहन से घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर ले गए। समाचार लिखे जाने तक थाने में मामला दर्ज नहीं कराया गया था।