Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

अब मुख्यमंत्री हेमंत करेंगे जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा, कर सकते हैं किसी भी विभाग का औचक निरीक्षण

8 दिसंबर से गढ़वा और पलामू भ्रमण के साथ हो रही शुरुआत

रांची : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अब जिला स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों का भ्रमण कर वस्तुस्थित से अवगत होंगे। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा जिला के किसी भी विभाग का औचक निरीक्षण किया जायेगा। मुख्यमंत्री द्वारा जिला स्तर पर कंबल का वितरण गरीबों के बीच होगा। मुख्यमंत्री 8 दिसंबर से गढ़वा और पलामू दौरे से इसकी शुरुआत करेंगे।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मूलभूत सुविधाओं की होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री जिला स्तरीय समीक्षा के क्रम में उत्कृष्ट विद्यालय, मॉडल स्कूल एवं अन्य सरकारी विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों, छात्रावासों, पेयजल आपूर्ति, सड़क और पुल की स्थिति, सिंचाई, पुलिस स्टेशन, आँगनबाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली की दुकान एवं अन्य आम लोगों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं से सम्बन्धित केंद्रों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री सिर्फ इनकी समीक्षा ही नहीं अपितु स्थल का भ्रमण कर उसकी स्थिति से भी अवगत होंगे।

योजनाओं की वस्तुस्थिति से होंगे अवगत

अपने जिला भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री सरकार की फोकस्ड स्कीम जैसे सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, केसीसी, कृषि ऋण माफी योजना, मनरेगा, स्कॉलरशिप, पर्यटन, खेल व अन्य गतिविधियों की गहन जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा एक करोड़ से अधिक की राशि से अधिक को स्वीकृत योजना की भी समीक्षा होगी। साथ ही, आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की भी समीक्षा होगी।

सचिव और उच्च अधिकारी रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभाग के सचिव, उच्च अधिकारियों और जिला स्तरीय पदाधिकारियों को उपस्थित रहने का आदेश दिया है। ताकि लोगों की समस्याओं का तत्काल निवारण किया जा सके।