Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरखेलझारखंडरांची

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 से 27 फरवरी तक रांची में..

रांची : झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। विराट, रोहित समेत सभी बड़े खिलाड़ी रांची में खेलते नजर आयेंगे। भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच 23 से 27 फरवरी तक रांची में खेला जायेगा। यह मैच रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) स्टेडियम में होगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच 23 फरवरी से 27 फरवरी 2024 तक होने वाले चौथे टेस्ट की मेजबानी रांची के जेएससीए को मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तकनीकी समिति ने घरेलू सत्र 2023-24 के लिए स्थानों की पुष्टि कर दी है। भारत ने जेएससीए में दो टेस्ट मैच खेले हैं। पहला टेस्ट 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था, जो ड्रॉ रहा था। वहीं, दूसरा टेस्ट 19 अक्टूबर 2019 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला गया, जिसमें भारत ने पारी और 202 रन से जीत हासिल की थी।

India-England Test match Ranchi