Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में 29 दिसंबर से शुरू होंगे 50 मॉडल स्कूल, सरकारी स्कूल के बच्चे निजी स्कूल के बच्चों को देंगे टक्कर

रांची : राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शुक्रवार को कहा कि झारखंड में 29 दिसंबर को 50 मॉडल स्कूल शुरू होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन स्कूलों का उद्घाटन करेंगे। शिक्षा मंत्री रांची के होटल रेडिसन ब्लू में सेव द चिल्ड्रेन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

झारखंड के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से सेव द चिल्ड्रन द्वारा किए गये प्रयासों और उसके परिणामों पर चर्चा के लिए आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि हमने कहा था कि सरकारी स्कूलों के बच्चे निजी स्कूलों के बच्चों को टक्कर देंगे। इस बार के नतीजे में हमने इसे साबित कर दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य में 80 मॉडल स्कूल बन रहे हैं। 50 स्कूल तैयार हैं। 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसका उद्घाटन करेंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ये स्कूल किन जिलों में खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी सूची जल्द ही जारी की जायेगी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मंत्री ने कहा कि झारखंड में खोले जा रहे मॉडल स्कूलों में गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ सकेंगे। अगर वे क्षेत्रीय भाषा में पढ़ना चाहते हैं तो उन्हें क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाया जायेगा। अगर वे हिंदी माध्यम में पढ़ना चाहते हैं तो उनकी पढ़ाई हिंदी में होगी। अगर वे अंग्रेजी में पढ़ने के इच्छुक हैं तो उन्हें अंग्रेजी में ही पढ़ाया जायेगा। अब गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के बारे में नहीं सोचना पड़ेगा। झारखंड सरकार उनकी पढ़ाई का पूरा इंतजाम करेगा।