Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

शूटर ने कहा हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान के कहने पर सुषमा बडाईक को मारी थी गोली

दानिश रिजवान समेत तीन आरोपी भेजे गये जेल

रांची : रांची पुलिस ने चर्चित सुषमा बड़ाईक गोलीकांड का शनिवार को खुलासा करते हुए कहा कि दानिश रिजवान के इशारे पर सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दानिश रिजवान, फरहान और मो मुदस्सिर शामिल हैं। इनके पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गयी है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

एसएसपी किशोर कौशल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 13 दिसंबर को सुषमा बड़ाईक को अरगोड़ा के सहजानंद चौक के पास गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया था। सुषमा के भाई सिकंदर के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। एसएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि दानिश रिजवान हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। उसके खिलाफ बिहार के आरा और पटना में नौ मामले दर्ज हैं जबकि फरहान के खिलाफ यूपी में तीन मामले दर्ज हैं।

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में शूटर फरहान ने बताया कि वह कई साल से सलीम-शोहराब-रुस्तम गिरोह का सक्रिय सदस्य है। लखनऊ में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। साल 2020 में उसकी बहन अमरीन की शादी हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान के साथ बिहार के आरा निवासी हुई थी। फरहान ने पूछताछ में बताया कि जीजा दानिश ने उसे रुपये देने की पेशकश की थी। हथियारों और वाहनों की व्यवस्था करने की बात कही। वह इस काम के लिए तैयार हो गया। इसके बाद उन लोगों ने घटना को अंजाम दिया।

एसएसपी ने बताया कि एसआईटी टीम में हटिया डीएसपी राजा मित्रा, थाना प्रभारी विनोद कुमार दारोगा संजय कुमार यादव, रोहित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।