Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरचतराझारखंड

चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में सामान और हथियार बरामद

चतरा : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद चलाये गए सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने भारी मात्रा में सामान और हथियार बरामद किये हैं।।

एसपी के मुताबिक़ सैक सदस्य गौतम पासवान, रीजनल कमेटी मेंबर इंदल गंझू, अभ्यास भुईयां, जोनल कमांडर नीरू, अमरजीत, सब जोनल कमांडर सहदेव व एरिया कमांडर संतोष भुईयां दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी राकेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि नक्सलियों के जमावड़े की गुप्त सूचना पर पुलिस सर्च अभियान पर निकली थी। इस दौरान पुलिस को देख नक्सली फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से काफी देर तक फायरिंग हुई। हालांकि पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

सर्च अभियान में पुलिस ने हथियार समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। जिसमें 01 इंसास रायफल, 04 इंसास मैगजीन, 01 इंसास एलएमजी मैगजीन, 195 जिंदा कारतूस, दर्जनों मोबाईल फोन, डेटोनेटर व आईडी बनाने का सामान, दवाईयां, 9 वायरलेस सेट, दो केन आईडी समेत नक्सलियों के दैनिक उपयोग का सामान शामिल है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में झारखंड पुलिस, कोबरा और जगुआर के जवान शामिल थे। नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के गौतम पासवान और इंदल गंझु के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। गौतम पासवान 25 लाख का इनामी नक्सली है।

एसपी ने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि झारखंड पुलिस की नयी दिशा का लाभ उठाएं और समाज की मुख्यधारा से जुड़ें, नहीं तो किसी न किसी दिन पुलिस की गोली का शिकार हो जाएंगे।