Breaking :
||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में अवैध कोयला लदे दर्जनों बाइक जब्त, चालक गिरफ्तार

balumath news today

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना पुलिस ने आज रविवार की सुबह ओल्हेपाठ ग्राम के पास एक अभियान चलाकर अवैध कोयला लदे बाइक के साथ दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इसकी संख्या कितनी है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी बाइक जब्त कर थाना परिसर में ले आयी है और मामले की छानबीन में जुट गयी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बालूमाथ थाना पुलिस बाइक चालकों से पूछताछ कर रही है। रविवार शाम तक अवैध कोयला लदे बाइक के साथ पकड़े गये लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में लगी हुई थी। व

हीं दूसरी ओर अवैध कोयला लदे बाइक के साथ पकड़े गये लोगों के परिजन उनकी रिहाई करने की मांग को लेकर करीब डेढ़ घंटा तक थाना चौक के पास जाम कर दिया। हालांकि थाना पुलिस सावधानी पूर्वक उस जाम को हटाने में सफल रही। बालूमाथ थाना पुलिस ने बाइक को जब्त करते हुए कितने लोगो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है, यह समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया है।

balumath news today