Breaking :
||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे||पलामू लोकसभा में थमा प्रचार का शोर, 13 मई को डाले जायेंगे वोट, मतदानकर्मी रवाना||हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर घबरा गयी केंद्र सरकार, भिजवाया जेल : कल्पना सोरेन||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप
Monday, May 13, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: आपसी विवाद में भिड़े दो पुलिस कर्मी, चली गोली, दोनों निलंबित

पलामू : जिला मुख्यालय स्थित मेदिनीनगर पुलिस लाइन में शुक्रवार को दो पुलिस कर्मी आपस में भिड़ गये। मामला मारपीट से फायरिंग तक पहुंच गया। हालांकि दोनों में किसी को गोली नहीं लगी। दोनों जवानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पुलिस जवान शशि रंजन शराब के नशे में था। उसका साथी जवान वीरेंद्र पासवान से पहले से ही किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इस जवान ने एक बार फिर शराब के नशे में मारपीट शुरू कर दी। कहासुनी से बात फायरिंग तक पहुंच गयी। शशिरंजन ने अपनी इंसास रायफल वीरेंद्र की ओर तान दी। शशिरंजन की इस हरकत से वीरेंद्र सतर्क हो गया। उसने बंदूक पकड़ ली और बैरल को ऊपर की ओर मोड़ दिया, जिससे गोली एक पेड़ में जा लगी।

घटना की सूचना तत्काल शहर थाना पुलिस को दी गयी। दोनों जवानों को थाने लाकर पूछताछ की गयी। उनका मेडिकल परीक्षण भी किया गया। जवान शशिरंजन के नशे में होने की पुष्टि हुई है। सदर एसडीपीओ ऋषभ गर्ग ने नगर थाने पहुंचकर मामले की जांच की।

एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों का आपस में झगड़ा हुआ था। दोनों को निलंबित कर दिया गया है।