Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक, संगठन विस्तार पर चर्चा

लातेहार : जिला मुख्यालय स्थित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की एक बैठक आयोजित की गयी जिसका संचालन लातेहार बजरंग दल जिला संयोजक सौरभ कुमार साहू ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रांत के सह मंत्री रंगनाथ महतो, ग्रामीण मंत्री रोबिन, रांची विभाग के मन किशोर झा उपस्थित थे। वीरेन्द्र के मार्गदर्शन में संगठन तेजी से कार्य करने की दिशा में अग्रसर हुआ है। उन्होंने लातेहार जिला संगठन की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में मुख्य रूप से बजरंग दल विभाग संयोजक संदीप कुमार दास, जिला संयोजक सौरव कुमार साहू, समरसता प्रमुख शशिभूषण मिश्रा, मठ मंदिर प्रमुख संजय प्रजापति, कार्यसमिति सदस्य धीरज गुप्ता, उमेश साहू, जिला समरसता प्रमुख संतोष पासवान, पियूष उपाध्याय, मन्नू उपाध्याय, रितिक ठाकुर, रंजीत ठाकुर, राहुल यादव, अभिषेक यादव, विक्रांत सिंह, रूपम कुमार, गौतम सिन्हा,राहुल यादव, राकेश यादव, अभिषेक यादव, राज गुप्ता, रितिक ठाकुर, अरविंद कुमार एवं सैकड़ों बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन विस्तार को लेकर बैठक सम्पन्न

लातेहार में विहीप बजरंग दल की बैठक रखा गयी। जिसमें संगठन विस्तार एवं वार्षिक कार्यक्रम सह विहीप के 60 वर्ष पूर्ण होने पर क्षतिपूर्ति कार्यक्रम विस्तृत रुप से करने की योजना बनी। विगत कुछ समय मे लातेहार में हो रहे कार्यक्रताओं पर हमले एवं शनिवारको मूर्ति विसर्जन के दौरान हुये पथराव की घटना की जानकारी भी अधिकारियों ने ली।

बैठक मे मुख्य रुप से प्रांत मंत्री विरेन्द्र साहु, सह प्रांत मंत्री रंगनाथ महतो, रांची जिला मंत्री रोबिन, बजरंग दल पलामू विभाग सह संयोजक संदीप दास, बजरंग दल लातेहार जिला संयोजक सौरभ कुमार गोलु, पूर्व जिला मंत्री संतोष पासवान समेत सैकड़ों की संख्या मे बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल