लातेहार: चंदवा पुलिस ने एक एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट
लातेहार में अफीम की खेती
लातेहार: जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा था पुलिस ने हुटाप पंचायत अंतर्गत बसडीहा गांव में छापामारी कर 01 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया है।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि हुटाप पंचायत में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है। इस सूचना के आलोक में एक छापामारी दल का गठन किया गया।
गठित टीम ने हुटाप पंचायत के बसडीहा ग्राम में छापामारी केर करीब एक एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया है। मौके पर आसपास के ग्रामीणों को मादक पदार्थ की खेती नहीं करने को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही चंदवा थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस कार्य में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
इस छापामारी में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदवा अमित कुमार गुप्ता, एसआई नारायण यादव, सुनील टूटी व सैट 202 के सशस्त्र बल शामिल थे।
लातेहार अफीम की खेती