Breaking :
||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमहुआडांड़लातेहार

लातेहार: माओवादियों का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, खोले कई राज

लातेहार : जिले की महुआडांड थाना पुलिस ने गुरुवार को माओवादियों के सक्रिय सदस्य विशेश्वर कोरवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह थाना क्षेत्र के अक्सी पंचायत के सेंबरखांड़ गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे महुआडांड़ बाजार जाते समय सरनाडीह गांव के पास से गिरफ्तार किया है।. पूछताछ में उसने कई राज खोले हैं। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विशेश्वर कोरवा

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने बताया कि वह माओवादी मृत्युंजय भुइयां के दस्ते का सक्रिय सदस्य था। वर्ष 2015 में जब मृत्युंजय भुइयां अपने गांव आया था तो वह संगठन से जुड़ गया था।

उन्होंने बताया कि विशेश्वर कोरवा छत्तीसगढ़ के जलजली गांव, महुआडांड के उरुंबी गांव, पेरवा, तिसिया, सेंबरखाड़, नेतरहाट थाना क्षेत्र के आधे और किरगी सहित कई जंगलों में रहकर लेवी वसूलने की घटनाओं में शामिल रहा है। वर्ष 2022 में जब बुढ़ा पहाड़ क्षेत्र के नावाडीह, तिसिया व गढ़वा में पुलिस पिकेट का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो मृत्युंजय भुइयां व उसके दस्ता सदस्य क्षेत्र से भाग गये। विशेश्वर कोरवा दस्ते को छोड़कर छत्तीसगढ़ के समारीपाठ में छिपा हुआ था।

छापामारी अभियान में थाना प्रभारी आशुतोष यादव के अलावा एसआई संजय रत्न व जफर तथा थाना पुलिस बल के जवान शामिल थे.

छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी आशुतोष यादव के अलावा एसआई संजय रत्न, जफर समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Latehar mahuadanr news