Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चंदवा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की की मां ने चंदवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ बच्ची की मां डालटनगंज गयी हुई थी और उसके पिता खेत में काम करने गये थे। इसी बीच लड़की को अकेला पाकर गांव का ही एक युवक सुकेश यादव ने डरा धमाका कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस दौरान उसने किसी को बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी। जब नाबालिग लड़की के माता-पिता घर वापस लौटे तो उसने अपनी मां को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता की मां पीड़िता को लेकर चंदवा थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी।

पीड़िता की मां द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर चंदवा थाना पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर चलाये गये विशेष छापामारी अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। है। इधर नाबालिग लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया।।

आरोपी गिरफ्तार

चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी सुकेश यादव (पिता सुकर यादव, लुकुइया चंदवा) को गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में लातेहार भेज दिया गया है।

Latehar Chandwa News Today