Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निजी सचिव के बेटे ने की खुदकुशी

रांची : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निजी सचिव शिव कुमार के बेटे रोहित कुमार (26) ने सोमवार रात टेल्को सेक्टर बाजार स्थित अपने क्वार्टर में आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिजनों को तब हुई जब मंगलवार की सुबह रोहित के कमरे का दरवाजा बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि कमरे में रोहित मृत पड़ा है और उसने आत्महत्या कर ली है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

परिजनों ने तुरंत स्थानीय टेल्को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस और परिजनों को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बताया जाता है कि रोहित कुमार दो भाइयों में बड़ा था। रोहित के पिता शिव कुमार केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के निजी सचिव हैं। सोमवार की रात वे काम से घर लौटे थे। खाना खाने के बाद सभी सोने चले गये थे। घटना की जानकारी सुबह हुई। घटना की जानकारी मिलते ही भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश सिंह भी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Union minister Arjun Munda